WELCOME TO BHARAT SEWAK SAMAJ INTER COLLEGE
यह विद्यालय उत्तर प्रदेश के दोआब क्षेत्र के एक संपन्न जनपद मुजफ्फरनगर में है l विद्यालय के पास अपना 18 कमरों का विशाल भवन है l समस्त कमरों में नैसर्गिक प्रकाश और हवा समुचित व्यवस्था के साथ साथ विद्यालय के लिए पर्याप्त फर्नीचर, प्रकाश और वायु के लिए विद्युत उपकरण, जेनेरेटर भी उपलब्ध है l विद्यालय भवन में एक विशाल क्रीडा स्थल चार विज्ञान प्रयोगशालाए निर्मित है l जिनमे विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक कार्यों के लिए मूल्यवान, उपकरण, रसायन, स्पेसिमैंन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है l विद्यालय भवन में एक स्मार्ट क्लास रूम है l जिसमे छात्रों को प्रभावशाली तथ्यों तथा चित्रों के द्वारा अध्यापन कार्य कराया जाता है l
Latest News:
खेल एवं सांस्कृतिक उपलब्धियाँ
हमारे विद्यालय में विगत वर्षों से अब तक विभिन्न खेल स्पर्धाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा और विद्यार्थियों को जनपद, विद्यालय तथा अन्य विद्यालय स्तर पर प्रतिभाग करते हुए पुरूस्कार प्राप्त किये l
स्काउट और गाईड
हमारे विद्यालय में पूर्व से ही स्काउटिंग/गाईडडिंग में तहसील स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक रैलियों और प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर छात्र/छात्राओं ने विद्यालय का नाम प्रकाशित किया है l
अनुशासन
विद्यालय में अनुशासन व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए निम्न नियमों का पालन करना पड़ता है l
1. विद्यालय समय पर आना
2. अभद्रता न करना
3. गुरूजनों का सम्मान करना
अधिकारीगण

संयुक्त शिक्षा निदेशक सहानपुर मंडल, सहारनपुर

जिला विद्यालय निरीक्षक, मुजफ्फरनगर

Principal, Bharat Sewak Samaj Inter College,
Luhsana, Muzaffarnagar
सन्देश
भारत सेवक समाज इंटर कॉलेज, लुहसाना में आपका स्वागत है। यह विद्यालय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कई इकाइयों में से एक है जो इस तकनीकी पीढ़ी की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक मिशन के रूप में कार्य कर रहा है। प्रधानाचार्य के रूप में मुझे खुशी है कि मेरे व्यक्तिगत मूल्य विश्वास, सम्मान, ईमानदारी, नवाचार और सद्भावना की भावना के महत्व के साथ संरेखित हैं। स्कूल में हमारी प्रतिबद्धता छात्रों को एक सुरक्षित और बौद्धिक रूप से चुनौतीपूर्ण वातावरण प्रदान करना है।
श्री रामपाल लाल (प्रिंसिपल)